शेयर मंथन में खोजें

यूनिटेक के मुनाफे में 94% की गिरावट

रियल्टी क्षेत्र की कंपनी यूनिटेक के मुनाफे में 94% की गिरावट आयी है। कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 19.50 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 368.92 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की आय में भी कमी आयी है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में इसे 324.67 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही में इसकी आय 848.74 करोड़ रुपये रही थी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में यूनिटेक का शेयर भाव शुक्रवार को 3% की उछाल के साथ 32.15 रुपये था।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!