शेयर मंथन में खोजें

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर में भारी उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी बढ़त दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 74 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.34 बजे 44.7% की बढ़त के साथ 69.10 रुपये पर है। आज समाचार माध्यमों में ऐसी खबर है कि हैदराबाद स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को खरीदने के लिए स्पाइस समूह 27 अरब रुपये की पूँजी के साथ तैयार है। यह संकेत भी हैं कि बी के मोदी प्रवर्तित स्पाइस समूह इस खरीद के लिए एनाम सिक्योरिटीज को निवेश बैंकर नियुक्त कर रही है। इससे पहले यह खबर आने के बाद शुक्रवार को इसके शेयरों में भारी बढ़त आयी थी कि यह सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में 51% हिस्सेदारी हासिल करने की इच्छुक है। 

शुक्रवार के कारोबार में इसके शेयर 81% से अधिक की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे थे।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख