शेयर मंथन में खोजें

News

Select a news topic from the list below, then select a news article to read.

पुंज लॉयड को एएआई से 264 करोड़ का ठेका, शेयरों में उछाल

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पुंज लॉयड को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की ओर से 264 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है। इसके तहत एएआई ने पुंज लॉयड को सिक्किम के पेकांग में सिक्किम की पहली ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी दी है। बीएसई में दोपहर 12.49 बजे कंपनी का शेयर भाव 5.12% की उछाल के साथ 164.40 रुपये पर था।

अरबिंदो फार्मा की दवा को स्वीकृति

अरबिंदो फार्मा को अपनी एक दवा के लिए हेल्थ कनाडा की ओर से स्वीकृति मिल गयी है। इसके साथ ही अब अरबिंदो फार्मा की कुल 6 दवाओं को हेल्थ कनाडा की स्वीकृति हासिल हो चुकी है। अरबिंदो फार्मा ने बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में सूचित किया है कि हेल्थ कनाडा ने गैबापेन्टीन कैप्सूल के 100 मिग्रा, 300 मिग्रा और 400 मिग्रा संस्करणों को स्वीकृति दी है।

शेयरों का उपविभाजन, विशाल इन्फार्मेशन के शेयर चढ़े

विशाल इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी ने अपने शेयरों के उपविभाजन की योजना बनायी है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। बीएसई में सुबह 11.10 बजे विशाल इन्फार्मेशन का शेयर भाव 3.96% की उछाल के साथ 322.80 रुपये पर था। 

भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव

10.55: भारतीय शेयर बाजारों में मंगलवार के कारोबार में एक छोटे दायरे में उतार-चढ़ाव दिख रहा है। शेयर बाजारों के सूचकांक कभी लाल निशान में चले जाते हैं, तो कभी हरे निशान में। इस समय सेंसेक्स लगभग सपाट है। निफ्टी में 9 अंकों की कमजोरी है और यह 3,112 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हल्की मजबूती है। बीएसई धातु सूचकांक में 1.6% की बढ़त है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में करीब 1% की गिरावट है।  सत्यम कंप्यूटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक बढ़त है।

क्या होगा सेंसेक्स का स्वाभाविक दायरा

राजीव रंजन झा

शेयर बाजार के बारे में दो विरोधी बातें हर वक्त सच रहती हैं। पहली बात यह कि बाजार की दिशा का कयास लगाना बेहद मुश्किल, असंभव जैसा काम है। दूसरी बात यह कि कयास लगाने की यह कसरत बाजार में हमेशा चलती रहती है और हर व्यक्ति यही करता है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख