शेयर मंथन में खोजें

डॉव चढ़ा, एशियाई बाजारों में बढ़त

कैलेंडर साल 2009 के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती रही और डॉव जोंस 258 अंकों की बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहा। आज सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है।

अमेरिकी शेयर बाजारों में साल के पहले कारोबारी दिन शुक्रवार को कारोबार में मजबूती का रुख रहा। हालांकि इंस्टीट्यूट फॉर सप्लाई मैनेजमेंट द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि उत्पादन गतिविधि सूचकांक नवंबर महीने के 36.2 से गिर कर दिसंबर महीने में 32.4 रह गया। पिछले 28 सालों में यह उत्पादन गतिविधि सूचकांक का सबसे खराब प्रदर्शन है। लेकिन इस बुरी खबर को दरकिनार करते हुए निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया, जिसकी वजह से पिछले दो महीने में पहली बार डॉव जोंस 9,000 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। विश्लेषकों के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से बाजार ने खराब खबरों की प्रतिक्रिया देना छोड़ दिया है, लेकिन इससे यह निष्कर्ष निकालना जल्दीबाजी होगी कि बाजार की भावना बेहतर हो गयी है। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में कच्चे तेल की कीमत 1.74 डॉलर चढ़ कर 46.34 डॉलर प्रति बैरल तक चली गयी।  

आज सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है। जकार्ता कंपोजिट में 3% से अधिक बढ़त है, जबकि शंघाई कंपोजिट, निक्केई और ताइवान वेटेड में 2-2.5% की मजबूती है। हैंग सेंग, कॉस्पी और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1% से अधिक बढ़त है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा शुक्रवार को एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर के लगभग 45-50 अंक ऊपर 3090-95 के आसपास चल रहा है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!