शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक संकेतों से भारतीय बाजार सँभला, सेंसेक्स 295 अंक चढ़ कर बंद

बीते शुक्रवार को तीखी गिरावट के बाद आज नये हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर मजबूत खुला और पूरे दिन हरे निशान में रहने के बाद अंत में मजबूत रुझान के साथ ही बंद हुआ।

आज भारतीय बाजार की तेजी में अच्छे वैश्विक संकेतों का मुख्य योगदान रहा। बीते हफ्ते मुख्य सूचकांकों में लगभग 3% की गिरावट के बाद निचले भावों पर खरीदारी का जोर रहा। इसके चलते लगभग सभी क्षेत्रों के शेयरों में तेजी का रुझान दिखा। क्षेत्रीय सूचकांकों में केवल आईटी और टीईसीके सूचकांक लाल निशान में रहे।
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 295 अंक या 0.87% की मजबूती के साथ 34,300 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पिछले बंद भाव 34,006 की तुलना में सुबह 34,203 पर खुला और दोपहर बाद के कारोबार में 34,351 तक चढ़ा। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 85 अंक या 0.81% की उछाल के साथ 10,540 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 33 शेयर बढ़त के साथ और 17 गिरावट के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!