शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में मजबूती, डॉव जोंस 410 अंक मजबूत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी।

कल डॉवडुपॉन्ट और ऐप्पल ने डॉव जोंस पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं सामग्री और आईटी शेयरों से एसऐंडपी 500 को सहारा मिला।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 410.37 अंक या 1.70% की बढ़ोतरी के साथ 24,601.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 107.47 अंक या 1.56% की बढ़त के साथ 6,981.96 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 36.45 अंक या 1.39% की मजबूती के साथ 2,656.00 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.15% की हल्की मजबूती के साथ 59.29 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!