शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिडर्व के बयान के बाद अमेरिकी बाजार कमजोर

बुधवार को फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, मगर अगले महीने दरों में वृद्धि करने के संकेत दिये।

फेड के इस बयान से अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी। साथ ही फेडरल रिजर्व ने अपने मुद्रास्फीति दृष्टिकोण में बढ़ते भरोसे का भी संकेत दिया। वहीं शानदार तिमाही नतीजों से ऐप्पल के शेयर में मजबूती आय़ी, जिससे नैस्डैक को कुछ सहारा मिला।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 174.07 अंक या 0.72% की कमजोरी के साथ 23,924.98 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 29.80 अंक या 0.42% की गिरावट के साथ 7,100.90 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 19.13 अंक या 0.72% की गिरावट के साथ 2,635.67 पर बंद हुआ।
दूसरी ओर अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.00% की मजबूती के साथ 67.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं अमेरिकी बाजार के विपरीत कल यूरोपीयन बाजारों में मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!