शेयर मंथन में खोजें

अमेरिका-चीन वार्ता से पहले एशियाई बाजारों में कमजोरी

चिंतित रूप से प्रतीक्षित अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से पहले गुरुवार को एशियाई बाजारों में शुरुआती सत्र में गिरावट दिख रही है।

खबर है कि ट्रम्प प्रशासन कुछ चीनी कंपनियों पर अमेरिका में दूरसंचार उपकरण बेचने पर पाबंदी लगाने वाले कदम उठा सकता है, जिससे निवेशकों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आज भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे जापान का निक्केई 35.25 अंक या 0.16% की कमजोरी के साथ 22,472.78 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 583.78 अंक या 1.90% की गिरावट के साथ 30,140.10 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.52% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.35% कमजोर हैं। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.27% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.93% की कमजोरी चल रही है। (शेयर मंथन, 03 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!