शेयर मंथन में खोजें

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को संयुक्त उद्यम में मिला ठेका

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) को अपनी संयुक्त उद्यम साझेदार के साथ 414 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका कालितवा से मयनमार के चिन राज्य में भारत-म्यांमार सीमा पर दो-लेन की सड़क के निर्माण के लिए मिला। इस परियोजना के साथ ही आरपीपी इन्फ्रा मयनमार में प्रवेश करने में सफल हो गयी है।
बता दें कि पिछले वित्त वर्ष की समाप्ति पर आरपीपी इन्फ्रा के पास 1,944 करोड़ रुपये के ठेके थे। कंपनी वित्त वर्ष 2019-20 में 1,200 करोड़ रुपये के अपने ठेकों के लक्ष्य को पूरा करने की राह पर अच्छी तरह से आगे बढ़ रही है।
उधर बीएसई में आरपीपी इन्फ्रा का शेयर 104.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 108.80 रुपये पर खुला और अंत तक इसी स्तर पर बना रहा।
अंत में भी यह 4.30 रुपये या 4.11% की मजबूती के साथ 108.80 रुपये पर ही बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 245.89 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 170.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 55.80 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख