शेयर मंथन में खोजें

एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) ने मिलाया मास्टरकार्ड (Mastercard) से हाथ

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की अफ्रीकी इकाई एयरटेल अफ्रीका (Airtel Africa) ने अमेरिकी वित्तीय सेवा प्रदाता मास्टरकार्ड (Mastercard) के साथ हाथ मिलाया है।

साझेदारी के तहत 14 अफ्रीकी देशों में 10 करोड़ से अधिक एयरटेल अफ्रीका मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को मास्टरकार्ड के वैश्विक नेटवर्क तक पहुँच प्रदान की जायेगी।
उपभोक्ताओं के वित्तीय डेटा की हमेशा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए मास्टरकार्ड वर्चुअल (गैर-प्लास्टिक) कार्ड एयरटेल मनी ग्राहकों को, यहाँ तक कि बिना बैंक खाते वाले ग्राहकों को भी, स्थानीय और वैश्विक मास्टरकार्ड कार्ड स्वीकार करने वाले ऑनलाइन व्यापारियों को भुगतान करने की सहूलियत देगा। इसके अलावा एयरटेल मनी ग्राहक क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड (जिसमें एयरटेल मोबाइल फोन से चेकआउट पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके या मर्चेंट आइडेंटिफायर दर्ज करके दुनिया भर के किसी भी स्थान पर मास्टरकार्ड क्यूआर स्वीकार किया जाता है) के जरिये आउटलेट्स पर इन-पर्सन पेमेंट भी कर सकेंगे। वर्तमान में पूरे अफ्रीका में 10 लाख से अधिक व्यापारिक स्थान हैं, जहाँ मास्टरकार्ड क्यूआर भुगतान स्वीकार होता है।
एयरटेल मनी ग्राहकों को अंतरराष्ट्रीय भुगतानों के लिए प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण और तरजीही विनिमय दरों से भी लाभ होगा। साथ ही उपभोक्ताओं को बिल भुगतान, व्यापारियों के भुगतान और नकद प्रबंधन समाधान जैसी मूल्य वर्धित सेवाओं सहित अन्य घरेलू उपयोग सुविधाएँ मिलेंगी।
उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 341.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 342.90 रुपये पर खुल कर 345.35 रुपये तक ऊपर गया है। करीब सवा 11 बजे कंपनी के शेयरों में 3.65 रुपये या 1.07% की बढ़ोतरी के साथ 345.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,77,052.68 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 378.75 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख