शेयर मंथन में खोजें

मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) ने किया जर्मनी की डेल्विस (Delvis) का अधिग्रहण

वाहन कलपुर्जे निर्माता मिंडा इंडस्ट्रीज (Minda Industries) ने जर्मनी की ऑटोमोटिव लैंप कंपनी डेल्विस (Delvis) का इसकी दो सहायक कंपनियों, डेल्विस सॉल्यूशंस (Delvis Solution) और डेल्विस प्रोडक्ट्स (Delvis Products), सहित अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी ने यह खरीदारी 2.1 करोड़ यूरो (करीब 164 करोड़ रुपये) में किया है। इस सौदे को पूरा करने के लिए नियामकीय मंजूरियाँ ली जायेंगी, जिनके अगले दो महीनों में पूरा होने की उम्मीद जतायी गयी है।
मिंडा इंडस्ट्रीज के अनुसार इस सौदे का भुगतान ऋण और इक्विटी के जरिये किया जायेगा।
इस सौदे की खबर से मिंडा इंडस्ट्रीज के शेयर को सहारा मिलता दिखा है। बीएसई में मिंडा इंडस्ट्रीज का शेयर 335.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 347.00 रुपये पर खुला, जो अभी तक के सत्र में इसका ऊपरी स्तर भी रहा है। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.75 रुपये या 1.42% की बढ़ोतरी के साथ 339.80 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,910.13 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 392.45 रुपये और निचला स्तर 256.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख