शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने की नयी शाखा की शुरुआत

इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) ने देहरादून (उत्तराखंड) के जाखन रोड क्षेत्र में एक नयी शाखा का शुभारंभ किया है।

बैंक की नयी शाखा में एक एटीएम (ATM) भी है, जो 24x7 चालू रहेगा। इसके साथ ही इंडसइंड बैंक की उत्तराखंड में 16 और पूरे पश्चिम बंगाल में 62 शाखाएँ हो गयी हैं।
1994 में शुरू हुए इंडसइंड बैंक की 1,753 शाखाएँ और 2,662 एटीएम (ATM) थे। वहीं बैंक के लंदन, दुबई और अबू धाबी में प्रतिनिधि दफ्तर मौजूद हैं।
दूसरी ओर बीएसई में इंडसइंड बैंक का शेयर 1,272.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज लाल निशान में 1,270.00 रुपये पर खुला और 1,265.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
करीब ढाई बजे बैंक के शेयरों में 1.55 रुपये या 0.12% की मामूली बढ़त के साथ 1,273.60 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 88,119.69 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,835.00 रुपये और निचला स्तर 1,192.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख