शेयर मंथन में खोजें

13.5% लुढ़का पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) का शेयर

देश की पाँचवीं सबसे बड़ी आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) के शेयर में 13.5% की कमजोरी दिख रही है।

24 अक्टूबर को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक होने जा रही है, जिसमें तिमाही वित्ती नतीजों पर विचार किया जायेगा। कंपनी ने यह घोषणा 25 सितंबर को की थी। अब पीएनबी हाउसिंग ने कहा है कि उसी बैठक में 10,000 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार किया जायेगा। कंपनी इन डिबेंचरों को किस्तों में जारी करेगी।
हालाँकि डिबेंचर जारी पर विचार करने की खबर से कंपनी के शेयरों में तीखी बिकवाली हुई है। बीएसई में पीएनबी हाउसिंग का शेयर 437.05 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 437.00 रुपये पर खुला और 373.80 रुपये के निचले स्तर तक गिरा, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का न्यूनतम भाव है।
करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 59.05 रुपये या 13.51% की कमजोरी के साथ 378.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,363.52 करोड़ रुपये है। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का ऊपरी स्तर 1,039.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख