शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि

वित्त वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान तिमाही में एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 67.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी ने 491.58 करोड़ रुपये के मुकाबले 823.41 करोड़ रुपये का का शुद्ध लाभ कमाया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 4,615.49 करोड़ रुपये से 9.4% बढ़ कर 5,050.66 करोड़ रुपये की रही।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक सजावटी पेंट कारोबार (विस्तारित मानसून के बावजूद), कच्चे माल की कीमतों में नरमी और कॉर्पोरेट कर की दर में कमी से एशियन पेंट्स के नतीजे शानदार रहे। कंपनी के सजावटी पेंट कारोबार में 12% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। हालाँकि ऑटो उद्योग में मंदी से औद्योगिक रंग की माँग काफी हद तक प्रभावित हुई।
साल दर साल आधार पर ही जुलाई-सितंबर तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटा मार्जिन 60 आधार अंक सुधर कर 19% रहा।
उधर बीएसई में एशियन पेंट्स का शेयर 1,779.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,765.00 रुपये पर खुल कर 1,764.90 रुपये तक फिसला है। करीब 11 बजे यह 8.70 रुपये या 0.49% की गिरावट के साथ 1,771.10 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,69,883.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,824.15 रुपये और निचला स्तर 1,119.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख