शेयर मंथन में खोजें

दोगुने से अधिक रहा वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) का मुनाफा

वेलस्पन कॉर्प (Welspun Corp) को 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 173.3 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

यह पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को हुए 83.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 108.1% अधिक है। इस दौरान वेलस्पन कॉर्प की शुद्ध आमदनी 2,152.5 करोड़ रुपये की तुलना में 5.1% इजाफे के साथ 2,263 करोड़ रुपये रही। वहीं मात्रा में इसकी पाइप बिक्री 304 केएमटी से 10.9% बढ़ कर 337 केएमटी हुई है। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग एबिटा 249 करोड़ रुपये से 27.3% अधिक 316.9 करोड़ रुपये, एबिटा 241.7 करोड़ रुपये से 36.8% वृद्धि के साथ 330.6 करोड़ रुपये और वित्तीय लागत 25% की गिरावट के साथ 34.1 करोड़ रुपये रह गयी।
उधर बीएसई में वेलस्पन कॉर्प का शेयर 137.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 141.45 रुपये पर खुल कर 147.70 रुपये तक चढ़ा है। करीब साढ़े 11 बजे यह 8.70 रुपये या 6.31% की बढ़ोतरी के साथ 146.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,885.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 164.00 रुपये और निचला स्तर 89.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख