शेयर मंथन में खोजें

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के मुनाफे में 21.55% की वृद्धि

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में आईटी कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के मुनाफे में 21.55% की बढ़त दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 131.27 करोड़ रुपये के मुकाबले स्टरलाइट ने 159.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 1,084.34 करोड़ रुपये से 25.39% बढ़ कर 1,359.69 करोड़ रुपये हो गयी।
स्टरलाइट की आमदनी को घरेलू आमदनी में वृद्धि से सहारा मिला, जो इसकी शुद्ध आमदनी का 62% है। स्टरलाइट की घरेलू आमदनी में 41% की बढ़ोतरी हुई। 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का एबिटा 7% बढ़ कर 290 करोड़ रुपये रहा, जबकि एबिटा मार्जिन 22% रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार एबिटा के मामले में स्टरलाइट का प्रदर्शन सुस्त रहा, जबकि उच्च मूल्यह्रास और ब्याज शुल्क के कारण मुनाफा कम रहा।
उधर बाजार में स्टरलाइट का शेयर आज काफी दबाव में है। बीएसई में स्टरलाइट का शेयर 145.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 143.50 रुपये पर खुल कर 119.30 रुपये के एक महीने के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे यह 14.75 रुपये या 10.15% की कमजोरी के साथ 130.55 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,270.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 399.00 रुपये और निचला स्तर 96.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख