शेयर मंथन में खोजें

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि

कारोबारी साल 2018-19 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019-20 की समान अवधि में श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के शुद्ध लाभ में 25.39% की बढ़त हुई।

कंपनी का मुनाफा 612.72 करोड़ रुपये से बढ़ कर 768.29 करोड़ रुपये रहा। वही श्रीराम ट्रांसपोर्ट की शुद्ध आमदनी 3,937.99 करोड़ रुपये से 7.10% बढ़ कर 4217.54 करोड़ रुपये हो गयी। वहीं कंपनी की प्रबंधन अधीन संपदा 1,04,379.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.58% बढ़ कर 1,08,120.24 करोड़ रुपये हो गयी।
इसके अलावा कंपनी की शुद्ध ब्याद आमदनी 2,051 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.69% घट कर 2,036.8 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं कंपनी की ऑपरेटिंग आमदनी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 20,559.7 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मुनाफा 2.16% घट कर 15,875.2 करोड़ रुपये रह गया।
उधर श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर आज मजबूत स्थिति में है। बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,069.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,080.40 रुपये पर खुल कर 1,112.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 12 सवा बजे यह 36.10 रुपये या 3.37% की मजबूती के साथ 1,105.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 25,090.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,296.75 रुपये और निचला स्तर 909.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख