शेयर मंथन में खोजें

एनएचपीसी (NHPC) ने जारी किये 1,500 करोड़ रुपये के बॉन्ड

सरकारी पनबिजली उत्पादन कंपनी एनएचपीसी (NHPC) ने आज 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय बॉन्ड जारी कर दिये हैं।

मंगलवार 17 सितंबर को कंपनी के निदेशक मंडल ने ऋण माध्यमों से चालू वित्त वर्ष में 2,500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी और तय हुआ था कि कंपनी यह पूँजी गैर-परिवर्तनीय बॉन्डों के जरिये एक या एक से अधिक किस्तों में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जुटायेगी।
इसी प्रस्ताव के तहत कंपनी ने 7.50% ब्याज दर वाले बॉन्ड जारी किये हैं, जो 6 अक्टूबर 2029 को मैच्योर होंगे।
पिछले महीने खबर आयी थी कि एनएचपीसी सुबानसिरी (Subansiri) परियोजना का निर्माण अक्टूबर में शुरू कर सकती है। कंपनी ने इस परियोजना के लिए असम सरकार के साथ समझौता किया है। करार के तहत कंपनी अरुणाचल प्रदेश और असम राज्य में सुबानसिरी नदी पर सुबानसिरी लोअर एचई परियोजना (2,000 मेगावाट) तैयार करेगी। असम और अरुणाचल के बीच की सीमा पर स्थित यह देश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना है, जिसकी अनुमानित क्षमता 2,000 मेगावाट और अनुमानित वार्षिक उत्पादकता 7421.59 मिलियन इकाई है।
बीएसई में एनएचपीसी का शेयर 23.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 23.50 रुपये पर खुल कर 23.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में 0.40 रुपये या 1.71% की तेजी के साथ 23.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,856.96 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 27.50 रुपये और निचला स्तर 20.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख