शेयर मंथन में खोजें

अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को मिली 1,079.5 करोड़ रुपये की परियोजना

प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी अशोक बिल्डकॉन (Ashoka Buildcon) को उत्तर प्रदेश में 1,079.52 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Uttar Pradesh Expressways Industrial Development Authority) या यूपीईआईडीए से मिला है।
यूपीईआईडीए ने अशोक बिल्डकॉन को यह ठेका कोहरी (जिला महोबा) से बरौली खरका (जिला हमीरपुर) तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे परियोजना के निर्माण के लिए दिया है। ठेके के तहत 49 किमी सड़क करनी है।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 104.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 104.30 रुपये पर खुल कर 106.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 0.35 रुपये या 0.34% की वृद्धि के साथ 104.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,933.56 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 155.00 रुपये और निचला स्तर 89.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख