शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को जुलाई-सितंबर तिमाही में 216.56 करोड़ रुपये का घाटा

टाटा मोटर्स (Tata Motors) को वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में 216.56 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

वहीं पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 1,048.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। घरेलू बाजार में खुदरा बिक्री 26.9% घटने से टाटा मोटर्स के नतीजे प्रभावित हुए। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी भी 43.7% गिर कर 10,000 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 811 आधार अंक लुढ़क कर -1.7% रहा।
हालाँकि जेगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन से टाटा मोटर्स के नतीजों को थोड़ा सहारा मिला। जेएलआर की थोक बिक्री 2.9% की मामूली बढ़ोतरी के साथ 1,34,489 इकाई रही।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने टाटा मोटर्स के नतीजों को जेएलआर के प्रदर्शन के कारण अनुमानों से बेहतर बताया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 6.50 रुपये या 4.87% की कमजोरी के साथ 126.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 36,654.89 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 239.30 रुपये और निचला स्तर 106.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख