शेयर मंथन में खोजें

मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) की शेयर पूँजी में हुई वृद्धि

आज मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) की नामांकन तथा पारिश्रमिक समिति की बैठक हुई।

बैठक में कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना 2013 के तहत 10 रुपये मूल कीमत के 1,31,580 इक्विटी शेयर आवंटित किये गये। शेयरों के आवंटन से कंपनी की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 4,00,86,44,810 रुपये हो गयी है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में मुथूट फाइनेंस का शेयर 3.40 रुपये या 0.51% की वृद्धि के साथ 666.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,694.82 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 698.55 रुपये और निचला स्तर 385.40 रुपये रहा है।
वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी मुथूट फाइनेंस 1887 में स्थापित किये गये मुथूट ग्रुप (Muthoot Group) की इकाई है, जो सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली उत्पादन, बुनियादी ढांचा, वृक्षारोपण, कीमती धातु, पर्यटन और हॉस्पिटेलिटी जैसे कारोबारों में सक्रिय है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख