शेयर मंथन में खोजें

मंगलवार को आयेंगे हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) के वित्तीय नतीजे

हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) अपने जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे मंगलवार 29 अक्टूबर को घोषित करने जा रही है।

इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में जस्ता, सीसा और चांदी की उत्पादक हिंदुस्तान जिंक का मुनाफा साल दर साल आधार पर 8% घटा था। कंपनी का मुनाफा 1,918 करोड़ रुपये से घट कर 1,765 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी भी 5,258 करोड़ रुपये से 8% की गिरावट के साथ 4,924 करोड़ रुपये रह गयी थी।
वहीं हिंदुस्तान जिंक का एबिटा 11% की गिरावट के साथ 2,480 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 140 आधार अंक घट 49.7% रहा था। हिंदुस्तान जिंक की चांदी बिक्री में 5% की बढ़ोतरी, जबकि सीसा में 6% और जिंक में 8% की गिरावट दर्ज की गयी थी।
दूसरी तरफ शुक्रवार को बीएसई में हिंदुस्तान जिंक का शेयर 5.80 रुपये या 2.75% की वृद्धि के साथ 217.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 91,689.42 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 291.80 रुपये और निचला स्तर 193.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 28 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख