शेयर मंथन में खोजें

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अमेरिकी कंपनी से किया करार

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अमेरिका की डिजिटल रियल्टी (Digital Realty) के साथ करार किया है।

डिजिटल रियल्टी डेटा सेंटर, कॉलोकेशन और इंटरकनेक्शन सॉल्यूशंस की अग्रणी वैश्विक सेवा प्रदाता है। यह करार भारत में डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए किया गया है, जो अदाणी ग्रुप का डेटा सेंटर डोमेन में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रणनीतिक कदम है।
ये दोनों कंपनियाँ मिल कर देश भर में डेटा सेंटर, डेटा सेंटर पार्कों के विकास और संचालन का मूल्यांकन करेंगी और अंडरसी (समुद्र के अंतर) केबल प्रदाता समूहों का विकास करेंगे।
उधर बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 183.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 184.00 रुपये पर खुला है। शुरुआती कारोबार में थोड़ी कमजोरी के बाद कंपनी के शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। करीब 10.40 बजे यह 4.10 रुपये या 2.24% की मजबूती के साथ 187.50 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 20,621.44 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 187.75 रुपये और निचला स्तर 182.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख