शेयर मंथन में खोजें

सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) के शेयर में 1.5% से ज्यादा मजबूती

निर्माण कंपनी सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) के शेयर में 1.5% से ज्यादा की मजबूती देखने को मिल रही है।

बता दें कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपनी 10 विशेष उद्देश्य इकाइयों (एसपीवी) से टॉल वसूली के जरिये 267.88 करोड़ रुपये जुटाये। इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में सद्भाव इन्फ्रा की टॉल आमदनी 268.55 करोड़ रुपये रही थी।
इसके अलावा कंपनी को इंडइन्फ्राविट ट्रस्ट (Indinfravit Trust) में अपनी हिस्सेदारी के हस्तांतरण के लिए राज्य नियामक की मंजूरी मिल गयी है।
उधर बीएसई में सद्भाव इन्फ्रा का शेयर 43.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 44.35 रुपये पर खुला और इसी स्तर पर बरकरार है। करीब 10.55 बजे यह 0.70 रुपये या 1.60% की मजबूती के साथ 44.35 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,562.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 112.30 रुपये और निचला स्तर 37.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख