शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : इंडियन ऑयल, भारती एयरटेल, क्वेस कॉर्प, वेलस्पन एंटरप्राइजेज और टीवीएस मोटर

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इंडियन ऑयल, भारती एयरटेल, क्वेस कॉर्प, वेलस्पन एंटरप्राइजेज और टीवीएस मोटर शामिल हैं।

आज तिमाही नतीजे - इंडियन ऑयल, धनलक्ष्मी बैंक, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस, जिंदल सॉ, लौरस लैब्स, सिंडिकेट बैंक और वैभव ग्लोबल
आरपीजी लाइफ - कंपनी का मुनाफा 2.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 9.8 करोड़ रुपये रहा।
सोनाटा सॉफ्टवेयर - कंपनी का तिमाही मुनाफा 7.8% की वृद्धि के साथ 72.2 करोड़ रुपये रहा।
रैम्को इंडस्ट्रीज - तिमाही मुनाफा 39.8% बढ़ कर 50.6 करोड़ रुपये रहा।
भारती एयरटेल - रेटिंग एजेंसी फिच ने भारती एयरटेल को सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नकारात्मक वॉच रेटिंग पर रखा।
बालाजी एमाइंस - तिमाही मुनाफा 1.5% की वृद्धि के साथ 31.43 करोड़ रुपये रहा।
टीवीएस मोटर - कंपनी ने फ्लैगशिप टीवीएस आउटलेट खोलने के लिए ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर में कैडिसा के साथ भागीदारी की।
एमपीएस - जुलाई-सितंबर मुनाफा 4.6% की गिरावट के साथ 18.6 करोड़ रुपये रह गया।
वेलस्पन एंटरप्राइजेज - तिमाही मुनाफा 31 करोड़ रुपये से 53.5% लुढ़क कर 14.4 करोड़ रुपये रह गया।
क्वेस कॉर्प - कंपनी वेदांग सेलुलर में 18.71% तक शेयरधारिता बढ़ायेगी। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख