शेयर मंथन में खोजें

मुनाफा घटने के बावजूद टाटा ग्लोबल (Tata Global) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले 2019 की समान अवधि में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) के मुनाफे में 17.12% की गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 183.96 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 152.47 करोड़ रुपये रह गया। मगर कंपनी की शुद्ध आमदनी 1,760.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.12% अधिक 1,834.06 करोड़ रुपये रही। कंपनी के चाय कारोबार में 4% की वृद्धि, जबकि कॉफी व्यापार में इतनी ही गिरावट दर्ज की गयी। मगर टाटा ग्लोबल की घरेलू मात्रा ग्रोथ में 8% की बढ़ोतरी हुई।
सामग्री लागत, मार्केटिंग लागत और अन्य व्ययों में कमी आने से टाटा ग्लोबल बेवरेजेज का कारोबारी मार्जिन 333 आधार अंक सुधर 12.8% रहा।
उधर बीएसई में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज का शेयर 291.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में हल्की बढ़ोतरी के साथ 292.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 306.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा है। करीब 10 बजे कंपनी के शेयरों में 14.25 रुपये या 4.88% की बढ़ोतरी के साथ 306.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर टाटा ग्लोबल की बाजार पूँजी 19,312.57 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का निचला स्तर 177.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख