शेयर मंथन में खोजें

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) को 332.7 करोड़ रुपये का घाटा

कंटेनर कॉर्पोरेशन (Container Corporation) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 332.71 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी 333.44 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। कंपनी की शुद्ध आमदनी 1% की बढ़ोतरी के साथ 1,739 करोड़ रुपये रही, जिसमें घरेलू आमदनी 7% अधिक 381 करोड़ रुपये की रही।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कंटेनर कॉर्पोरेशन का एबिटा 5% की वृद्धि के साथ 426 करोड़ रुपये और बिक्री के प्रतिशत के रूप में कम रेल भाड़ा व्यय के कारण एबिटा मार्जिन 101 आधार अंक बढ़ कर 24.5% रहा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा है कि कंपनी के नतीजे मिले-जुले रहे, जिनमें आमदनी अनुमान के करीब रही। मगर मार्जिन अनुमान से बेहतर रहे।
उधर बीएसई में कंटेनर कॉर्प का शेयर 592.30 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 585.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 608.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा है। करीब 10.20 बजे कंपनी के शेयरों में 7.35 रुपये या 1.24% की बढ़ोतरी के साथ 599.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंटेनर कॉर्प की बाजार पूँजी 36,600.31 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 665.05 रुपये और निचला स्तर 460.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख