शेयर मंथन में खोजें

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) में 12.5% से ज्यादा की जोरदार उछाल

तकनीकी और व्यावसायिक सेवा प्रदाता क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के शेयर में 12.5% से ज्यादा की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

क्वेस कॉर्प के निदेशक मंडल ने सहायक कंपनी वेदांग सेलुलर (Vedang Cellular) में हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। क्वेस कॉर्प वेदांग में अतिरिक्त 18.71% हिस्सेदारी खरीदेगी। सौदे के बाद क्वेस कॉर्प की वेदांग में कुल शेयरधारिता बढ़ कर 88.71% हो जायेगी।
क्वेस कॉर्प ने अपने तिमाही नतीजे भी घोषित किये हैं, जिनमें साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 15.5% बढ़ कर 65.03 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 26% की बढ़ोतरी के साथ 2,666.2 करोड़ रुपये रही।
उधर बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 474.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मामूली वृद्धि के साथ 476.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 554.70 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 11 बजे कंपनी के शेयरों में 59.75 रुपये या 12.61% की बढ़ोतरी के साथ 533.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,845.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 819.85 रुपये और निचला स्तर 386.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख