शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को यूएसएफडीए से मिली ईआईआर, शेयर मजबूत

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से अपने बद्दी (हिमाचल प्रदेश) संयंत्र के लिए स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिल गयी है।

इस घोषणा का कंपनी के शेयर पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। यूएसएफडीए ने कैडिला के इस संयंत्र का निरीक्षण 15 से 19 जुलाई के दौरान किया था।
ईआईआर रिपोर्ट में संयंत्र को 'नो एक्शन इंडिकेटेड' श्रेणी में रखा गया है। इस खबर से कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 1 महीने के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 249.95 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में वृद्धि के साथ 251.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 261.55 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब सवा 12 बजे कंपनी के शेयरों में 4.15 रुपये या 1.66% की बढ़ोतरी के साथ 254.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 26,013.30 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 375.00 रुपये और निचला स्तर 206.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख