शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने बढ़ायी फ्यूचर 101 में हिस्सेदारी

बाजार पूँजी के मामले में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक इकाई रिलायंस ब्रांड्स (Reliance Brands) ने फ्यूचर 101 डिजाइन (Future101 Design) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

रिलायंस ब्रांड्स ने 2 करोड़ रुपये के सौदे में फ्यूचर 101 की अतिरिक्त 2.5% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके साथ ही रिलायंस ब्रांड्स की फ्यूचर 101 में कुल शेयरधारिता बढ़ कर 17.5% हो गयी है।
अक्टूबर 2007 में शुरू की गयी रिलायंस ब्रांड्स परिधान, फुटवियर और लाइफस्टाइल में प्रीमियम से लग्जरी सेगमेंट में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांडों का कारोबार करती है।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,478.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह हल्की वृद्धि के साथ 1,482.25 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 1,489.50 रुपये तक ऊपर गया, जो इसके आज तक का सबसे ऊँचा स्तर है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 7.75 रुपये या 0.52% की कमजोरी के साथ 1,470.95 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 9,32,551.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का न्यूनतम भाव 1,047.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख