शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में 2.5% से ज्यादा मजबूती

टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की बढ़ोतरी दिख रही है।

कंपनी ने कल अपने तिमाही वित्तीय नतीजे घोषित किये थे, जिनसे आज इसके शेयर को सहारा मिल रहा है। साल दर साल आधार पर टाटा केमिकल्स के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 7% की वृद्धि दर्ज की गयी। 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 409 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 437 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 2,961 करोड़ रुपये की तुलना में 4% अधिक 3,084 करोड़ रुपये की रही।
सालाना आधार पर ही टाटा केमिकल्स का 5% बढ़ कर 635% और एबिटा मार्जिन 20% से सुधर कर 21% रहा।
टाटा केमिकल्स की बुनियादी रसायन उत्पाद आमदनी 1% अधिक 2,052 करोड़ रुपये, विशिष्ट उत्पाद आमदनी 14% बढ़ कर 760 करोड़ रुपये और नमक आमदनी 12% की बढ़ोतरी के साथ 513 करोड़ रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर पिछले बंद भाव की तुलना में सुबह सपाट 614.30 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 632.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 16.70 रुपये या 2.72% की मजबूती के साथ 631.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,075.12 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 725.90 रुपये और न्यूनतम भाव 543.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख