शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की वाहन बिक्री घटी

वाहन निर्माता कंपनी अतुल ऑटो (Atul Auto) ने शुक्रवार को अक्टूबर वाबन बिक्री आँकड़े घोषित कर दिये।

साल दर साल आधार पर अतुल ऑटो की अक्टूबर बिक्री में 5.52% की गिरावट आयी। अक्टूबर 2018 में 5,473 वाहनों के मुकाबले अतुल ऑटो ने 2019 की समान अवधि में 51,71 वाहन बेचे।
वहीं चालू वित्त वर्ष में अब तक (अप्रैल-अक्टूबर) में अतुल ऑटो की वाहन बिक्री साल दर साल आधार पर ही 29,432 इकाई के मुकाबले 5.06% की गिरावट के साथ 27,944 इकाई रह गयी।
दूसरी ओर बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर शुक्रवार को 0.50 रुपये या 0.22% की गिरावट के साथ 231.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 507.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 373.00 रुपये और निचला स्तर 198.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख