शेयर मंथन में खोजें

कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने सहायक कंपनी में बढ़ायी हिस्सेदारी

जहाज निर्माता कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) ने सहायक कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

कंपनी ने हुगली डॉक ऐंड पोर्ट (Hooghly Dock & Port) से अपनी इकाई हुगली कोचीन शिपयार्ड (Hooghly Cochin Shipyard) के 57.20 लाख (26% शेयरधारिता) शेयर खरीदे हैं। इससे हुगली कोचीन शिपयार्ड में कोचीन शिपयार्ड की हिस्सेदारी 74% से बढ़ कर 100% हो गयी है।
हुगली कोचीन शिपयार्ड की स्थापना अक्टूबर 2017 में कोचीन शिपयार्ड और हुगली डॉक ऐंड पोर्ट की संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य जहाज निर्माण के इन्फ्रा का पुनर्निर्माण और आधुनिकीकरण था।
दूसरी ओर बीएसई में कोचीन शिपयार्ड का शेयर शुक्रवार को 20.55 रुपये या 5.28% की बढ़ोतरी के साथ 409.50 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 5,386.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 420.20 रुपये और निचला स्तर 320.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख