शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन का दो ब्रांड्स के अधिग्रहण के लिए करार

दवा कंपनी ल्यूपिन ने दो ब्रांड्स के अधिग्रहण को लेकर एक करार का ऐलान किया है। यह करार Boehringer Ingelheim इंटरनेशनल जीएमबीएच (GmbH) के साथ किया गया है।

 ल्यूपिन दो ब्रांड ओंडेरो (Ondero) और ओंडेरो मेट (Ondero Met) का अधिग्रहण करेगी। इस अधिग्रहण के तहत ब्रांड्स के ट्रेडमार्क राइट्स भी शामिल होंगे। ये दोनों दवाएं डायबिटिक सेगमेंट से जुड़े हैं। कंपनी के मुताबिक इस अधिग्रहण से कंपनी व्यापक स्तर पर डायबिटिज प्रबंधन का विकल्प दे पाएगी। कंपनी को इन दोनों ब्रांड्स के अधिग्रहण के लिए 2.6 करोड़ यूरो का भुगतान करना होगा। एक अनुमान के मुताबिक अधिग्रहण अगस्त 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। बोहरिंगर कंपनी का गठन जर्मनी के कानून के तहत किया गया है। यह फार्मा उद्योग से जुड़ी हुई है। खास बात यह है कि इन दोनों ब्रांड्स के अधिग्रहण के लिए कंपनी को सरकार या किसी रेगुलेटरी बॉडी (नियामकीय इकाई) से मंजूरी लेने के लिए जरुरत नहीं होगी। वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी को पिछले साल के 542.5 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 89.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं कंपनी की आय भी 12.3% गिरकर 3,743.8 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।

(शेयर मंथन 26 अगस्त, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख