शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई की कार्रवाई से 13% टूटा महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (M&M Financial) का शेयर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गुरुवार को आये आदेश के बाद महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (MMFSL) का शेयर शुक्रवार, 23 सितंबर को 13.09% गिर कर 194.45 रुपये पर आ गया।

आज सुबह महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 211 रुपये पर खुला और दिन के दौरान यह 14% तक फिसल कर 192.05 रुपये के निचले स्तर पर चला गया था। कारोबार के दौरान इसका उच्चतम स्तर 211.90 रुपये का रहा। अंत में यह 29.30 रुपये या 13.09% गिर कर 194.45 रुपये पर बंद हुआ। गुरुवार को इसका शेयर 223.75 रुपये पर बंद हुआ था।
केंद्रीय बैंक ने हजारीबाग में हुई एक घटना का संज्ञान लेते हुए इस वित्तीय कंपनी को किसी तीसरे पक्ष के जरिये ऋण वसूली (लोन रिकवरी) या संपत्ति वापस कब्जे में लेने से रोक दिया है। इस घटना में रिकवरी एजेंट ने कथित रूप से एक गर्भवती महिला को ट्रैक्टर के नीच कुचल कर मार दिया था। गुरुवार को आये इस आदेश में आरबीआई ने कहा कि उसका यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक जारी रहेगा।
इसके बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक और उपाध्यक्ष रमेश अय्यर ने बताया कि कंपनी ने ऋण वसूली के लिए तीसरे पक्ष की सेवाएँ लेना तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस फैसले के बाद से कंपनी की मासिक ऋण वसूली (रिकवरी) दर में 75% तक गिरावट आने की आशंका जतायी जा रही है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख