शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी (L&T) के हाइड्रोकार्बन कारोबार को मिला ऑर्डर

एलऐंडटी (L&T) के हाइड्रोकार्बन कारोबार को ऑर्डर मिला है। कंपनी को दो ऑफशोर से जुड़े दो ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर बीजीईपीएल यानी BGEPL (ब्रिटिश गैस एक्सप्लोरेशन ऐंड प्रोडक्शन इंडिया लिमिटेड) से मिले हैं।

 यह कंपनी शेल पीएलसी (PLC) ग्रुप ऑफ कंपनी का हिस्सा है। कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट के तहत इंजीनियरिंग, प्रीपरेशन (Preparation, रिमूवल (Removal) और ट्रांसपोर्टेशन (Transportation) का काम करना है। इसके तहत 5 ऑफशोर वेलहेड प्लैटफॉर्म्स और संबंधित सुविधाओं को ट्रांसपोर्ट करना है। कंपनी को 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में ऑर्डर मिले हैं। इस पश्चिमी तट के ताप्ती फील्ड तक ट्रांसपोर्ट कर ले जाना है। यह एक संयुक्त उपक्रम के जरिए चलाया जाता है, जिसमें बीजीईपीएल (BGEPL), ओएनजीसी (ONGC) और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल है। इसके अलावा कंपनी को ओएनजीसी (ONGC) से पाइपलाइन रिप्लेसमेंट प्रोजेक्ट-VI यानी (PRP-VI) के लिए भी ऑर्डर मिला है। इसके तहत कंपनी को समुद्र के अंदर 42 किलोमीटर का पाइपलाइन बिछाना है।इसके अलावा ओएनजीसी के भारत के पश्चिमी तट के ऑफशोर क्षेत्र से संबंधित काम भी करना है। कंपनी को मिला यह ऑर्डर उसकी इस क्षेत्र की दक्षता को दर्शाता है। कंपनी ऑनशोर, ऑफशोर, निर्माण सेवाएं, मोड्यूलर फैब्रिकेशन और एडवांस वैल्यू इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नोलॉजी ((AdVENT) के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी हाइड्रोकार्बन के क्षेत्र में घरेलू ग्राहकों के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों को सेवाएं देती है। कंपनी के पास 30 साल से ज्यादा का अनुभव है और कंपनी ने प्रोजेक्ट पूरा करने की दिशा में बेंचमार्क स्थापित किया है।

(शेयर मंथन 28 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख