शेयर मंथन में खोजें

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा के लिए शुरुआती मंजूरी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की बिक्री के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यह मंजूरी उसके अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली है। इस दवा का इस्तेमाल थायरॉयड हार्मोन की कमी से होने वाली बीमारी के लिए किया जाता है। कंपनी को अमेरिकी बाजार में लेवोथाइरॉक्सिन सोडियम इंजेक्शन (Levothyroxine Sodium) की बिक्री के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है। मिक्सोडेमा (Myxoedema) शरीर गठन संबंधी रोग है जो थायरॉयड ग्रंथि के कमजोर होने के कारण उत्पन्न होता है। यह दवा, 100,200 और 500 एमसीजी प्रति वायल (इंजेक्शन) (mcg/vial) में उपलब्ध है। लेवोथाइरॉक्सिन सोडियम इंजेक्शन की मैन्युफैक्चरिंग फ्रेजेनियस काबी (Fresenius Kabi USA, LLC) करती है। इस दवा का उत्पादन कंपनी के गुजरात के वडोदरा स्थित जरोद इकाई में होगा। अमेरिकी बाजार में दवा की सालाना बिक्री 4.5 करोड़ डॉलर है। ग्रुप के पास फिलहाल 334 दवाओं की मंजूरी है। कंपनी ने अभी तक 431 दवाओं के लिए अर्जी दी है। कंपनी 2003-04 से दवाओं के लिए अर्जी दे रही है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.20% गिर कर 401 प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन 28 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख