शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन का ब्राजील में 9 ब्रांड्स के अधिग्रहण के लिए करार

 दवा कंपनी ल्यूपिन ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि उसकी ब्राजील की सब्सिडियरी ने उत्पाद अधिग्रहण के लिए करार किया है। कंपनी 9 उत्पादों का अधिग्रहण बॉश हेल्थ कंपनीज इंक (Bausch Health Companies Inc) से करेगी।

 कंपनी की सब्सिडियरी मेडक्यूमिका (MedQuímica) ने बॉश हेल्थ साथ करार किया है। BL Indústria Ótica Ltda: Bausch Health Companies Inc की सब्सिडियरी है। उत्पादों के अधिग्रहण के लिए तय शर्तों के आधार पर समझौता किया है। समझौते के तहत मेडक्यूमिका (MedQuímica) उत्पादों के राइट्स का अधिग्रहण करेगी। समझौते के तहत लिम्बिट्रॉल (Limbitrol), मेलेरिल (Melleril) और डाल्माडोर्म (Dalmadorm) उत्पाद का अधिग्रहण करेगी।इन दवाओं का इस्तेमाल सेंट्रल नर्वस सिस्टम से जुड़ी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा सब्सिडियरी बैक्रोसिन (Bacrocin), ग्लाइक्विन (Glyquin), सोलाक्विन (Solaquin), ऑक्सीपेले (Oxipelle) और इफ्यूरिक्स (Efurix) का भी अधिग्रहण करेगी।इन दवाओं का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। इसके अलावा क्यूप्रीमिन (Cuprimine) दवा का इस्तेमाल विल्सन बीमारी के इलाज में किया जाता है। मेडक्यूमिका (MedQuímica) के प्रबंध निदेशक के मुताबिक अधिग्रहण किए गए ब्रांड्स ब्राजील में काफी लोकप्रिय और चलन में है। साथ ही चिकित्सा जगत में इन दवाओं का इस्तेमाल भरोसे, सुरक्षा और विश्वसनीयता के साथ किया जाता है। इस अधिग्रहण से ब्राजील में कंपनी के पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी होगी। साथ ही कंपनी की बाजार में साख के अलावा बाजार में हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। ल्यूपिन का शेयर सोमवार को बीएसई (BSE) 1.79% चढ़ कर 732.35 प्रति शेयर पर बंद हुआ ।

 

(शेयर मंथन 28 नवंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख