शेयर मंथन में खोजें

विप्रो का तीसरी तिमाही में मुनाफा 14.8% बढ़ा

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो ने अपने वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी की आय कंसोलिडेटेड आधार पर 3.1% बढ़कर 23,229 करोड़ रुपये रही है। पिछली तिमाही में कंपनी की आय 22,540 करोड़ रुपये थी। कंपनी का मुनाफा 14.8% बढ़कर 3,053 करोड़ रुपये हुआ है। पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,659 करोड़ रुपये था।

कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में आय तिमाही आधार पर 0.6% बढ़ी है। डॉलर आय 0.2% बढ़कर 280.35 करोड़ रही। वहीं कंपनी का EBIT 15.2% बढ़त के साथ 3624 करोड़ रुपये रहा। मार्जिन 14% से बढ़कर 15.6% के स्तर पर बरकरार रहा है। आईटी सर्विस मार्जिन 15.1% से बढ़कर 16.3% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में आय गाइडेंस 11.5-12.5 फीसदी के दायरे में रहने का अनुमान लगाया है। कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का एट्रिशन रेट 23 फीसदी से घटकर 21.2 फीसदी रहा है। बीएसई पर विप्रो का शेयर 1.27% चढ़ कर 398.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 जनवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख