शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आई टाटा स्टील

 टाटा स्टील ने तीसरी तिमाही में कमजोर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी तीसरी तिमाही में मुनाफे से घाटे में आ गई है। कंपनी ने 9573 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले 2224 करोड़ का कंसोलिडेटेड घाटा दर्ज किया है।

 वहीं कंपनी की आय में भी 6 फीसदी की गिरावट आई है। कंपनी की आय 60783 करोड़ रुपये से घटकर 57083 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 75 फीसदी तक की भारी गिरावट दर्ज हुई है। तीसरी तिमाही में कामकाजी मुनाफा 15893 करोड़ रुपये से घटकर 4047 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं कंपनी के मार्जिन में बड़े स्तर पर गिरावट आई है। मार्जिन 26 फीसदी से घटकर 7 फीसदी के स्तर पर आ गया है। एडजस्टेड कामकाजी मुनाफा 22663 रुपये से घटकर 3812 रुपये प्रति टन पर आ गया है। कंपनी पर शुद्ध कर्ज 71,706 करोड़ रुपये है। कंपनी के मुताबिक कलिंगनगर इकाई के विस्तार का काम सही रास्ते पर है। इस इकाई की क्षमता 50 टन सालाना की है। कंपनी की आय में गिरावट की बड़ी वजह अलग-अलग देशों में रियलाइजेशन में कमी आने की वजह से हुई है। अंगुल एनर्जी के साथ विलय को बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। कमजोर नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर भी दिखा और शेयर बीएसई (BSE) पर 5.23% गिर कर 111.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख