शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का मुनाफा 4 फीसदी बढ़ा

दोपहिया बनाने वाली नामी कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 686 करोड़ रुपये से बढ़कर 711 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की स्टैंडअलोन आय में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आय 7883 करोड़ रुपये से बढ़कर 8031 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 4 फीसदी की गिरावट आई है। कामकाजी मुनाफा 960 करोड़ रुपये से घटकर 924 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन में मामूली गिरावट आई है। मार्जिन 12.2 फीसदी से घटकर 11.5 फीसदी के स्तर पर आ गया है। कंपनी ने 65 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 12.4 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी को उम्मीद है कि प्रीमियम सेगमेंट में बाजार में आने वाली नई गाड़ियों से बाजारी हिस्सेदारी बढ़ेगी। कंपनी का कुल खर्च 7,217.07 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,372.76 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी कि वित्त वर्ष 2024 में नए शहरों में बिजली से चलने वाली गाड़ी विडा (Vida) को उपलब्ध कराने पर है। कंपनी की अनुसंधान और विकास टीम पोर्टफोलियो विस्तार की दिशा में काम कर रही है। कंपनी मार्जिन में सुधार पर फोकस कर रही है। बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.32 फीसदी गिर कर 2,658.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख