शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल का कंसोलिडेटेड मुनाफा 91.5 फीसदी बढ़ा

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 91.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 1588 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर मुनाफा 26 फीसदी घटकर 2145 करोड़ रुपये से 1588 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंपनी की आय 20 फीसदी बढ़ी है। तीसरी तिमाही में कंपनी की आय 35,804 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। तिमाही आधार पर आय में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 5 फीसदी बढ़कर 17,594 करोड़ रुपये से 18453 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आय में बढ़ोतरी की वजह सभी पोर्टफोलियो में लगातार और मजबूत प्रदर्शन रहा है।

 

कंपनी के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्ठल ने कहा कि सभी तरह के कारोबार में बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। कंपनी की रणनीति मूल्यवान ग्राहकों का भरोसा जीतना है। इससे 64 लाख 4जी ग्राहकों को जोड़ने में सफलता मिली है। कंपनी के एआरपीयू (ARPU) यानी प्रति ग्राहक औसत आय (एवरेज रेवेन्यू पर यूजर्स) 193 रुपये आया है जो इंडस्ट्री में सबसे बेहतर है। पिछले साल इसी अवधि में एआरपीयू (ARPU) 163 था। कंपनी के पोस्टपेड, एंटरप्राइज, होम के अलावा अफ्रीकी कारोबार में वृद्धि का माहौल कायम है। खास बात यह है कि डीटीएच (DTH) कारोबार जो कि दबाव के दौर से गुजर रहा है, वहां भी वृद्धि के संकेत दिख रहे हैं। कंपनी का 5जी सर्विस का दायरा बढ़ाने का काम सही रास्ते पर है। कंपनी को उम्मीद है कि शहरों के अलावा प्रमुख ग्रामीण इलाकों में 5जी सर्विस मार्च 2024 तक पहुंच जाएगी। तिमाही आधार पर आय में 3.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है, वहीं कामकाजी मार्जिन तिमाही आधार पर 51 फीसदी से बढ़कर 51.5 फीसदी हो गया है।

(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख