शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में सिंफनी की आय 35.12 फीसदी बढ़ी

एयर कूलर और अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सिंफनी ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 39 करोड़ रुपये हो गया है।

 कंपनी की आय में 35.12 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। वहीं कंपनी की आय 205 करोड़ से बढ़कर 277 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा 30 करोड़ रुपये से बढ़कर 44 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन में मामूली बढ़त देखने को मिली है और यह 14.6 फीसदी से बढ़कर 15.9 फीसदी के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की आय में बढ़ोतरी के पीछे ऑफ सीजन बिक्रीड रही। वहीं इस तिमाही में कारोबार के लिए माहौल बहुत ही बढ़िया और सकारात्मक रहा है। भारतीय बाजार से कंपनी की आय 198 करोड़ रुपये रही वहीं कुल आय में विदेशी बाजार की हिस्सेदारी 79 करोड़ रुपये रही है। मौजूदा तिमाही में कंपनी के कुल खर्च में 32.06 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कुल खर्च 243 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के बोर्ड ने बायबैक को मंजूरी दी है। कंपनी टेंडर ऑफर के जरिए 10 लाख शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी 2000 रुपये प्रति शेयर पर बायबैक करेगी। बायबैक पर कंपनी 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 8.47 फीसदी चढ़ कर 1,047 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन 8 फरवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख