शेयर मंथन में खोजें

लगातार दो तिमाही घाटे के बाद मुनाफे में लौटी एचपीसीएल

सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनी (OMC) एचपीसीएल (HPCL) ने अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। कंपनी लगातार दो तिमाही से घाटे में रहने के बाद मौजूदा तिमाही में कंपनी मुनाफे में लौटी है।

 कंपनी के मुनाफे में लौटने के पीछे तेल की कीमतों में गिरावट मुख्य वजह रही है। कंपनी को पेट्रोल, डीजल की बिक्री पर होने वाले घाटे की भरपाई करने में मदद मिली। पिछले साल समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 868.86 करोड़ रुपये था। कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेल की कीमतें ऊंची होने के बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें नहीं बढ़ाईं थी। तीसरी तिमाही में तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा कंपनी को मिला। कंपनी की आय पिछले साल के 1.03 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने पिछले साल के 42.4 लाख टन के मुकाबले इस तिमाही में

48.3 लाख टन कच्चे तेल की प्रोसेसिंग की है। अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कंपनी ने प्रति बैरल 11.4 अमेरिकी डॉलर की कमाई की है। वहीं ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन 4.50 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल रही है। इसमें सरकार की ओर से 1 जुलाई 2022 को लगाए गए विंडफॉल टैक्स शामिल नहीं है। साथ ही चुनिंदा पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात पर लगने वाले रोड और इंफ्रा सेस भी शामिल नहीं है। कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.11% चढ़ कर 232.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख