शेयर मंथन में खोजें

नतीजों के बाद पिट गया नायिका (Nykaa) का शेयर

नायिका फैशन (Nykaa Fashion) नाम से फैशन ई-कॉमर्स पोर्टल चलाने वाली कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स (FSN E-Commerce Ventures) के तिमाही नतीजे आने के बाद आज इसके शेयरों में तीखी गिरावट दिख रही है।

कंपनी ने इस वित्त-वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही के नतीजे कल सामने रखे थे, जिसमें इसका शुद्ध लाभ (net profit) 71% घट कर 8.5 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले वित्त-वर्ष की समान तिमाही में इसने 29 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया था।
हालाँकि कंपनी की परिचालन आय (revenue from operations) इस तिमाही में साल-दर-साल 33% बढ़ कर 1,463 करोड़ रुपये रही है। यह आँकड़ा पिछले वित्त-वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,098 करोड़ रुपये था।
इन नतीजों पर बाजार की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही है। बीएसई में कल के बंद भाव 149.65 रुपये की तुलना में आज दोपहर के कारोबार में यह 6.25 रुपये या 4.18% नुकसान के साथ 143.40 रुपये पर दिख रहा है। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2023)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख