शेयर मंथन में खोजें

तीसरी तिमाही में ओएनजीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 13.फीसदी गिरा

 सरकारी तेल ऐंड गैस कंपनी ओएनजीसी (ONGC) ने तीसरी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के स्टैंडअलोन मुनाफे में 13.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

 कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 12826 रुपये से घटकर 11044.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 0.7 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिली है। कंपनी की स्टैंडअलोन आय38320.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 38583.3 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 18811.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 20411.2 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मार्जिन में मामूली बढ़त देखी गई है। मार्जिन 49.1 फीसदी से बढ़कर 52.9 फीसदी हो गया है। तीसरी तिमाही में कंपनी के तेल उत्पादन में 0.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, वहीं गैस का उत्पादन सपाट रहा है। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया । कंपनी की वित्तीय लागत 582 करोड़ रुपये से बढ़कर 689.50 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 0.64% गिर कर 147.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 15 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख