शेयर मंथन में खोजें

इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार को बेचेगी एबी कैपिटल

फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल ने इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार से निकलने का फैसला किया है। कंपनी इसमें अपनी 50% की पूरी हिस्सेदारी Edme Services को बेचेगी। आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड यानी एबीआईबीएल (ABIBL) से पूरी तरह निकलने का फैसला आदित्य बिड़ला कैपिटल ने किया है।

 हालाकि कंपनी ने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है।प्रस्तावित सौदे में 25.65 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री 10 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगी। इसमें शेयरों के नॉमिनी भी शामिल होंगे। यह ABIBL के करीब 50.002 फीसदी जारी किए गए और पेडअप कैपिटल शेयरों के बराबर होगा। यह हिस्सेदारी Edme सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर की जाएगी। यह जानकारी एबी कैपिटल ने एक्सचेंज को दी है। खरीदने वाली कंपनी समारा कैपिटल ग्रुप का हिस्सा है और समारा अलटरनेट इन्वेस्टमेंट फंड की सब्सिडियरी कंपनी है। प्रस्तावित सौदे को इंश्योरेंस सेक्टर की रेगुलेटर यानी आईआरडीएआई (IRDAI) इंश्योरेंस रेगुलेटरी डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलना बाकी है। अनुमान के मुताबिक यह सौदा (शेयर परचेज एग्रीमेंट) यानी एसपीए (SPA) 120 से 180 दिनों के भीतर होने की उम्मीद है। एबी कैपिटल का शेयर बीएसई (BSE) पर 1.13% चढ़ कर 147.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख