शेयर मंथन में खोजें

ल्यूपिन को यूएसएफडीए से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली

दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को valbenazine दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल टारडाइव डिसकाइनेशिया (tardive dyskinesia) के लिए किया जाता है।

 इस स्थिति में चेहरे, जीभ के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों का मूवमेंट अनियंत्रित हो जाता है। साथ ही इस दवा का इस्तेमाल वेसिकुलर मोनोअमाइन ट्रांसपोर्टर 2 (VMAT2) को रोकने के लिए किया जाता है। यह दिमाग में कुछ प्राकृतिक तत्वों के क्रियाकलाप (एक्टिविटी) में बदलाव लाकर काम करता है। यह दवा 40 मिली ग्राम, 60 मिली ग्राम और 80 मिली ग्राम की क्षमता में मौजूद है। यह दवा न्यूरोक्राइन बायोसाइंसेज की Ingrezza कैप्सूल की जेनरिक है। कंपनी की अमेरिका में सालाना बिक्री 123.5 करोड़ डॉलर है। कंपनी ब्रांडेड, जेनरिक से लेकर बायोटेक्नोलॉजी उत्पाद बनाती है। कंपनी का कारोबार 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है। इसमें भारत से लेकर अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, एशिया पैसेफिक, लैटिन अमेरिका, यूरोप सहित मिडिल-ईस्ट क्षेत्र शामिल हैं। कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 में कुल आय का 8.7 फीसदी अनुसंधान एंव विकास पर खर्च किया था। कंपनी के 15 मैन्युफैक्चरिंग इकाई सहित 7 रिसर्च सेंटर हैं।

(शेयर मंथन, 28 मार्च, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख