शेयर मंथन में खोजें

तिमाही आधार पर इन्फोसिस का मुनाफा 7 फीसदी घटा

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस का चौथी तिमाही में मुनाफे में 7% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 6586 करोड़ रुपए से घटकर 6130 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय में 2.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।

 कंपनी की आय 38318 करोड़ रुपए से घटकर 37440 करोड़ रुपए रह गई है। वहीं कंसो EBIT 8242 करोड़ रुपए से घटकर 7877 करोड़ रुपए आई है। कंपनी के मार्जिन में भी मामूली गिरावट देखी गई है। मार्जिन 21.5% से घटकर 21.04% पर आ गई है। एट्रिशन रेट के मोर्चे पर कंपनी को थोड़ी राहत मिली है। एट्रिशन रेट 24.3% से घटकर 20.9% के स्तर पर आ गई है। कंपनी ने चौथी तिमाही में 210 करोड़ डॉलर की बड़ी डील जीती है। जहां तक वित्त वर्ष 2023 का सवाल है तो कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 22110 करोड़ रुपए से बढ़कर 24090 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। वहीं वित्त वर्ष 2023 में कंसो आय 1.22 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.47 लाख करोड़ रुपए रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 4-7% के बीच होने का अनुमान जताया है। वहीं वित्त वर्ष 2024 में ऑपरेटिंग मार्जिन 20-22% रहने की उम्मीद है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 3,611 की कमी आई है। कंपनी ने 17.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। 

(शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख