शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स का मई से पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई से करेगी। कंपनी इनपुट कॉस्ट यानी लागत खर्च में बढ़ोतरी के दबाव को
कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।

 पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में वेटेड एवरेज बढ़ोतरी 0.6% की होगी। हालाकि कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कीमतों में बढ़ोतरी वैरिएंट और मॉडल के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने दूसरी बार पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इससे पहले फरवरी में भी कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी रेगुलेटरी बदलाव के कारण लागत खर्च में बढ़ोतरी का ज्यादातर हिस्साखुद वहन कर रही है जबकि कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाल रही है। कंपनी कई पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री करती है जिसमें टियागो, टाइगॉर और अलट्रोज शामिल है। इसके अलावा स्पेशल यूटिलिटी व्हीकल यानी एसयूवी (SUV) में पंच, नेक्सॉन, हैरियर, सफारी जिसकी कीमत 5.54 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक है। इससे पहले फरवरी में कंपनी ने आंतरिक दहन इंजन यानी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) की कीमतों में औसत 1.2% की बढ़ोतरी की थी।

(शेयर मंथन, 14 अप्रैल, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख